{"_id":"637cae81ec2ae15be31340d4","slug":"hardoi-private-security-guard-dies-after-being-hit-by-a-train-hardoi-news-knp72955405","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः ट्रेन की चपेट में आकर निजी सुरक्षाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः ट्रेन की चपेट में आकर निजी सुरक्षाकर्मी की मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के करना स्टेशन के पास सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों को जानकारी देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
लखीमपुर के पसिगवां थाने के मकसूदपुर गांव निवासी हिमांशू (30) एक निजी सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। वह देहात कोतवाली क्षेत्र में करना गांव के पास स्थित रेलवे माल गोदाम पर ड्यूटी करता था। गोदाम के चीनी की रैक लगी थी।
सोमवार रात वह रैक के पास गश्त कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची।
उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। जीआरपी प्रभारी रेहान खान ने बताया कि गश्त करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है।