फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Private person caught working at the revenue counter

Hardoi News: हरदोईः राजस्व अहलमद पटल पर काम करते पकड़ा गया निजी व्यक्ति

Wed, 14 Dec 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Private person caught working at the revenue counter
हरदोई। बुधवार दोपहर सदर तहसील में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एसडीएम न्यायालय में राजस्व अहलमद पटल पर एक निजी व्यक्ति को काम करते पकड़ लिया गया। इसे डीएम ने अपने पुलिस स्कॉर्ट को भेजकर पकड़वाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने यहां पर कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अधिकारियों से अपनी मंशा जाहिर कर दी थी कि सरकारी पटल पर निजी व्यक्तियों से काम न लिए जाएं।
विज्ञापन

इस पर पटल सहायक और संबंधित अधिकारी नजर रखें और वह भी अपने स्तर से समय-समय पर कार्रवाई करते रहेंगे। बुधवार को डीएम ने ऐसा ही कुछ किया। गोपनीय जानकारी पर उन्होंने अपने साथ चलने वाले पुलिस स्कॉर्ट को तहसील भेजकर एसडीएम न्यायालय के राजस्व अहलमद पटल पर बैठ कर काम कर रहे एक निजी व्यक्ति को पकड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अरविंद बताया है। एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के साथ ही पटल सहायक के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed