फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,positive news,hardoi news

शहादत दिवस पर स्थापित होगी शहीद हर्ष उदय की प्रतिमा

Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hardoi,positive news,hardoi news
फोटो-1-शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह पार्क में 10 बिहार रेजीमेंट के नायब सुबेदार के समक्ष तैयार फाउंडेशन - फोटो : HARDOI
हरदोई। अशोक चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर के शहादत दिवस 29 नवंबर को डीएम आवास के सामने पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्थापना को लेकर जिले में 10 बिहार रेजीमेंट का तीन सदस्यीय दल भी पहुंच गया है। पार्क में फाउंडेशन बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

10 बिहार रेजीमेंट से जिले में पहुंचे नायब सूबेदार अजीत इक्का, नायक सुभाष चंद व अखिलेश कुमार ने बताया कि शहीद के रूप में एक मां अपना बेटा नहीं खोती बल्कि पूरा देश अपना लाडला खो देता है। उसकी याद व बलिदान लोगों के दिलों में हमेशा के लिए एक अमिट छाप छोड़ देता है। 29 नवंबर के दिन ही नीर निवासी कर्नल हर्ष उदय शहीद हुए थे जिसको लेकर रेजीमेंट से ही धातु मिश्रित प्रतिमा तैयार की गई है। दो से तीन दिन में जिले में पहुंच जाएगी और यहीं पार्क में स्थापित की जाएगी। इसको लेकर फाउंडेशन निर्माण कार्य चल रहा है। 29 नवंबर को रेजीमेंट की टुकड़ी उनके गांव नीर भी जाएगी और भी प्रतिमा स्थापना के दौरान मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

1995 में अशोक चक्र से हुए थे सम्मानित
कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर ने कई आतंकियों को मार गिराया था। उसी दौरान गोलियां लगने से वे घायल हुए और 29 नवंबर 1994 में शहीद हो गए। शहादत के बाद उनके शौर्य-पराक्रम व बलिदान को लेकर 26 जनवरी 1995 को उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। तब से लेकर लगातार प्रत्येक शहादत दिवस पर 10 बिहार रेजीमेंट की सैन्य टुकड़ी जिले में आकर उनके पैतृक गांव नीर जाती है व वहां पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed