फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,positive news,hardoi news

हावी न होने दें डर, बनाए रखें सकारात्मकता: डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव

Wed, 28 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
hardoi,positive news,hardoi news
हरदोई। तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में भी तेजी आई है। पिछले कुछ दिनों में ऐसी बीमारियों से 10-12 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने आम लोगों को सलाह दी कि कोरोना की दहशत को अपने ऊपर हावी न होने दें। जरूरी नहीं कि हर बुखार या खांसी कोरोना हो। इस समय वायरल फीवर और दूसरी मौसमी बीमारियां भी चल रही हैं। इसलिए सचेत रहें और खुद को अस्वस्थ महसूस होने पर जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन

कस्बे और ग्रामीण इलाकों में एक सप्ताह के दौरान खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले 10-12 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे मामलों में अधिकांश लोगों की जांच नहीं हो सकी थी। इससे लोगों में जुकाम और बुखार को लेकर दहशत है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि निगरानी समितियां डोर-ट- डोर पहुंच रही हैं। इस तरह के लक्षण यदि परिवार के किसी सदस्य में हों तो इसकी जानकारी निगरानी टीम को या सीएचसी पर जरूर दें। उनकी जांच कर इलाज किया जाएगा। कहा कि जरूरी नहीं कि हर बुखार या खांसी-जुकाम कोरोना ही हो। इस समय दूसरी बीमारियां भी चल रही हैं। कोरोना की दहशत को अपने ऊपर हावी होने नहीं दें। सकारात्मकता बनाए रखें और जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों की सलाह पर इलाज करें। कहा कि टीकाकरण अभियान जारी है। 1 मई से युवाओं का भी टीकाकरण शुरू हो रहा है। कहा कि अधिक से अधिक लोग सीएचसी और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed