फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,SP,hardoi news

पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगा सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,SP,hardoi news
हरदोई। ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली समेत 16 बिंदुओं पर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मुख्यालयों पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में सपा एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। पहले सपा कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से पैदल ही सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सदर तहसील पहुंचे। सदर तहसील के प्रवेश द्वार पर सपाई धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। लगभग 20 मिनट बाद सदर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन तहसील मुख्यालय के गेट पर पहुंचीं और सपाइयों से ज्ञापन ले लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी, वरिष्ठ नेता प्रहलाद मिश्रा, हरिनाम सिंह यादव, नीरज अवस्थी, मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता, नगर अध्यक्ष रियासत खां, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास
बिलग्राम तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहम्मद नसीम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली। एसडीएम एपी श्रीवास्तव को मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन देने के लिए जाने से पहले कार्यकर्ता अजंता बुद्ध विहार में एकत्र हुए। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व विधायक बृजेश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह यादव, विवेक सिंह, ब्रजेश वर्मा टिल्लू, हरिपाल सिंह, सईद अहमद, अफसर अली, कौशलेंद्र यादव, खालिद खां, सुधीर पाल आदि शामिल रहे। सीओ बिलग्राम विशाल यादव के अलावा मल्लावां, माधौगंज के अलावा कोतवाली बिलग्राम की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
संडीला में संडीला विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष आरपी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुरानी तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मायाशंकर यादव को सौंपा। आरपी यादव के आवास से पुरानी तहसील तक सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी, जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल, रजीउद्दीन, अमित अवस्थी, गजेंद्र सिंह, मुकेश यादव, विशाल अर्कवंशी, अरविंद, आकिल अंसारी आदि मौजूद रहे। सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय के नेतृत्व में संडीला कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा, बालामऊ कोतवाल हंसमती आदि ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

सवायजपुर में पुलिस ने नहीं लगने दिया टेंट
सवायजपुर तहसील मुख्यालय पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव पम्मू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। एसडीएम दीपक वर्मा को मांगपत्र सौंपा गया। हालांकि यहां सपाई टेंट लगाकर धरना देने की तैयारी में थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। बिल्हौर-कटरा मार्ग के किनारे एकत्र हुए सपा कार्यकर्ताओं से पम्मू यादव ने कहा कि हरपालपुर में सपा का ब्लाक प्रमुख बना है। अन्य ब्लाकों की तरह अगर हरपालपुर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह नहीं होने दिया गया तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कहीं कार्यक्रम नहीं होने देंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू, विजयबाबू वाजपेयी, उमेश यादव, पुनीत मिश्रा, नवनीत यादव, चंदन शुक्ला, मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
ये हैं सपा की मांगे
- किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए और एमएसपी की गारंटी दें।
- प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया 15 हजार करोड़ रुपये जारी किया जाए।
- कृषि कानून वापस लिया जाए।
- बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए।
- बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए।
- महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर रोक लगाई जाए।
- यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
- सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद कर फर्जी मुकदमे दर्ज करना बंद किए जाए।
- भाजपा सरकार संगठित अपराध को बंद करे।
- बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।
- बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।
- जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुई धांधली और हिंसा की जांच कराई जाए।
- पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमलों पर रोक लगाई जाए।
- अल्पसंख्यकों और दलितों पर हो रहे अत्याचार बंद हों।
- पिछड़े वर्ग को अनुमन्य 27 फीसदी आरक्षण में कटौती बंद हो।
- कोरोनाकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed