{"_id":"611bf4438ebc3e42a904d4a7","slug":"hardoi-political-hardoi-news-shivpal-hardoi-news-knp646679237","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्त रहा है मुसलमान, शंका न करे सरकार: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में फूल मालाओं से प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवापल सिंह यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरदोई। आजादी की जंग में देशभक्त रहा है मुसलमान। इनकी देशभक्ति पर शंका करने से देश को हानि हो सकती है। मंगलवार को एक सवाल के में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यह बात कही।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में उन्होंने इशारे में अखिलेश का साथ देने की बात भी स्वीकार की। कहा कि सेकुलर दल की पार्टियों के एक होने पर भाजपा को हटाने में कामयाबी मिलेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, वरिष्ठ नेता राजेश यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहरों के नाम बदलने पर कहा कि भाजपा ने यह कोई नया काम नहीं किया है। कहा कि हर तरह से यह सरकार असफल है। इसकी वजह से देश और प्रदेश बहुत पीछे चला गया है।
विज्ञापन
प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का शाहजहांपुर जाते समय यहां संडीला में अमर जवान चौराहे पर प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी अलका सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन, नगर अध्यक्ष मोहसिन खान, उपासना वैश्य वअल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील महमूद ने गाजे बाजे के स्वागत किया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को 51 किलोग्राम का माला पहनाया। ग्राम सराय मारुफपुर के पास भी स्वागत किया गया। शिवपाल ने कछौना में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।