फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news

चाय बेचते बेचते देश बेचने लगे मोदी : ओम प्रकाश राजभर

Tue, 24 Aug 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news
जनचौपाल को संबोधित करते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सुहेल भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता हैं। झूठ बोलने के मामले में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरा नंबर दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चाय बेचते बेचते देश बेचने लगे हैं। रेलवे बेचा, बीएसएनएल बेचा, कोयले की खदान बेची और कहते हैं कि फकीर हैं झोला उठाकर चल देंगे। सवाल भी किया, कि कोई फकीर दिन में तीन बार करोड़ों रुपये के कपड़े बदलता है क्या।
विज्ञापन

संडीला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भरावन विकास खंड के ग्राम बिरहाना में आयोजित जन चौपाल में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिन जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं वहां हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़ा कराया जाता है। वोट हासिल करने के लिए भाजपा झगड़े कराती है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि साधु संतों को मंदिर में घंटा बजाना चाहिए। मुख्यमंत्री ईमानदार बने रहे और कुंभ के आयोजन में घोटाला हो गया। कैग की रिपोर्ट में सबकुछ सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक भी नई फैक्ट्री नहीं लगी और किसी को भी रोजगार नहीं मिला।
विज्ञापन

कांग्रेस की मनरेगा से रोजगार देकर उसी के आंकड़े प्रदेश सरकार दे देती है। जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा कि जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान में जो व्यवस्था दी है, उसके मुताबिक जातिगत गणना होनी चाहिए। इससे पहले जन चौपाल में उन्होंने कहा कि सुभासपा की सरकार प्रदेश में बनने पर शराब की पूर्ण रूप से बंदी की जाएगी। परास्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और प्रत्येक परिवार को तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, राष्ट्रीय सचिव शक्ती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, प्रदेश महासचिव योगेंद्र सिंह अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed