{"_id":"60bd0c0b8ebc3e23ce22158f","slug":"hardoi-political-hardoi-news-hardoi-news-knp632606642","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबली के निधन से चला गया जिले में भाजपा का मार्ग दर्शक : स्वतंत्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबली के निधन से चला गया जिले में भाजपा का मार्ग दर्शक : स्वतंत्रदेव
विज्ञापन
दिवंगत रामबली मिश्रा को श्रद्धांजलि देते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, साथ में भाज?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व ख्यातिलब्ध अधिवक्ता रामबली मिश्रा के सुभाष नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि रामबली मिश्रा के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। जिले में भाजपा का मार्ग दर्शक चला गया। रामबली मिश्रा का 15 मई को कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के साथ दिवंगत रामबली मिश्रा के आवास पर पहुंचे। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में जब वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब लोकसभा चुनाव के दौरान घर आने का मौका मिला था। तब वरिष्ठ नेता का मार्ग दर्शन मिला था, लेकिन इस बार स्मृतियां ही मिलीं। रामबली मिश्रा के छोटे पुत्र भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा से मुखातिब होते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अब आगे आकर उनकी तरह ही पार्टी के कार्यकमों में मजबूती से सहभागिता करें। इस दौरान जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, ओम वर्मा और सतेंद्र राजपूत के अलावा निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा, अभिषेक ठाकुर, संतोष सिंह मौजूद रहे।
यहां के बाद वह पूर्व जिला महामंत्री और शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र सिंह राजपूत के आवास पर भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रामचंद्र राजपूत का निधन 17 मई को कोरोना से हो गया था। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य जयदेवी राजपूत को ढांढस बंधाया।