फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news,akhilesh yadav

कल्याण की मौत को न बनाएं राजनीतिक मुद्दा : अखिलेश

Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news,akhilesh yadav
हरदोई : सपा एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप के पिता सियाराम कश्यप को श्रद्धांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्री अ - फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि कल्याण सिंह की मौत को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। दरअसल, कल्याण सिंह की तेरहवीं में जाने को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हरदोई आने का कार्यक्रम पहले से तय था, इसलिए वहां नहीं जा पाए। कल्याण सिंह के निधन पर सपा के कई नेता गए थे। सपा सभी का सम्मान करती है।
विज्ञापन

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप के पिता सियाराम कश्यप की तेरहवीं में शामिल होने ग्राम मझरेता पहुंचे अखिलेश यादव ने बेरोजगारी से लेकर कंपनियों और संस्थानों को बेचे जाने तक प्रदेश सरकार पर तीखे वार किए। बोले, सरकार को कंपनी बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल हुई है। जनता के मन में परिवर्तन है और भविष्य में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनेगी।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि भाजपा साजिश करने वाली और झूठ बोलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लैपटॉप देने को कहा, लेकिन बाबा मुख्यमंत्री ने क्या दिया। किसानों के लिए भी भाजपा ने कुछ नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। अब भाजपा वाले यह भी नहीं बता पा रहे कि किसान की आय क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लखनऊ में रोजगार दिलाने के नाम पर बड़े बड़े आयोजन हुए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कंपनियां आईं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा। 70 लाख नौकरियां किसे मिलीं। महत्वपूर्ण संस्थाएं बेची जा रही हैं। कहा कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी जो बाद में सरकार बन गई। भाजपा के लोग सरकार को कंपनी बना रहे हैं। राजनीतिक ताकत कंपनियों के हाथों में दी जा रही है।
ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सपा एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, पूर्व विधायक बाबू खां और आसिफ खां बब्बू, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी, एमएलसी मिस्बाहउद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
कन्नौज की घटना पर बोले, भाजपा कर रही तुष्टिकरण की राजनीति
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हरदोई के पड़ोस में कन्नौज है। आरोप लगाया कि सरकार और भाजपा ने कन्नौज में शाक्य समाज के लोगों को बुद्ध प्रतिमा लगाने को कह दिया। क्षत्रियों को महाराणा प्रताप की और ब्राह्मणों को परशुराम की प्रतिमा लगाने के लिए कह दिया गया। नतीजा यह हुआ कि वहां बवाल हो गया। भाजपा के लोग झूठ बहुत बोलते हैं।
कोरोना में ऑक्सीजन नहीं दे पाए अब वायरल में बेड नहीं मिल रहे
अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सरकार न दवा दे पाई, न ऑक्सीजन। लोग बेड के लिए तड़पते रहे। अब वायरल फीवर फैल रहा है। फिरोजाबाद में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई और वहां मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद में भी बड़ी संख्या में लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं और इन्हें बेड नहीं मिल पा रहे हैं।
भाजपा के मंत्रियों की यात्राएं कहां गईं... हमारी तो चल रहीं
बीते दिनों केंद्र में मंत्री बनाए गए उत्तर प्रदेश के सांसदों की जन आशीर्वाद यात्राओं पर भी अखिलेश ने चुटकी ली। कहा भाजपा के मंत्रियों की यात्राएं कहां से कहां गईं, किसी को पता चला। सपा के सहयोगी महान दल के केशव देव पीलीभीत से चलकर इटावा पहुंचे अपने समाज के लोगों को जाग्रत करने। संजय चौहान ने बलिया से यात्रा शुरू की और लखनऊ पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सीतापुर से यात्रा शुरू की और श्रावस्ती तक पहुंचे।
सपा जिलाध्यक्ष की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश
सपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू की मां ऊषा वर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पिहानी रोड स्थित आवास पर पहुंचे। ऊषा वर्मा का निधन लगभग डेढ़ माह पहले हो गया था। जीतू वर्मा की गिनती अखिलेश यादव के करीबी लोगों में होती है। अखिलेश का बुधवार सुबह जब कार्यक्रम जारी हुआ था, तो उसमें जीतू वर्मा के आवास पर जाने का जिक्र नहीं था, लेकिन राजपाल कश्यप के घर से वापस आते समय वे जीतू वर्मा के आवास पर पहुंच गए। जीतू के सभी परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की और सदैव साथ देने का भरोसा दिलाया।

नरेश और नितिन को लेकर बड़ा बयान दे गए अखिलेश
मुख्तार अंसारी के भाई को बीते दिनों समाजवादी पार्टी में शामिल कराने को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सभी का सम्मान करती है। जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं उनके लिए दरवाजे खुले हैं। नरेश अग्रवाल और उनके विधायक बेटे नितिन अग्रवाल को भी क्या सपा में शामिल कर लेंगे के जवाब में अखिलेश ने कहा कि पार्टी में सबका सम्मान है। अखिलेश ने कहा कि वे (नरेश और नितिन) पहले कहें तो कि भाजपा में अपमान हो रहा है। हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed