{"_id":"603e774e8ebc3e8c942f0c80","slug":"hardoi-police-station-hardoi-news-hardoi-news-knp615189322","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने कराई कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने कराई कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि की पैमाइश
विज्ञापन
हरदोई। सीओ हरपालपुर ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रस्तावित सीओ कार्यालय व कर्मचारी आवास निर्माण के लिए चिन्हित भूमि की पैमाइश करवाई।
तहसील मुख्यालय पर सीओ कार्यालय व पुलिसकर्मियों के आवास के लिए मंगलवार को सीओ ब्रजेंद्र द्विवेदी ने लखनऊ से आए पुलिस निर्माण निगम के अधिकारी रणजीत सिंह व जेई श्रीप्रकाश सिंह की मौजूदगी में प्रस्तावित भूमि की पैमाइश कराई, जो कि निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त पाई गई। सीओ हरपालपुर ब्रजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि भूमि का प्रस्ताव मिला है, आगे की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक के पास भेजा जा रहा है।
दो करोड़ से बनेगा भवन
पुलिस निर्माण निगम के अधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि यहां लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्राधिकारी कार्यालय व निवास के साथ कर्मचारियों के रहने के लिए टाइप-3 आवास बनाए जाएंगे।