फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Police ran from Mumbai on phone, effigy found in burnt car

संशोधित : मुंबई जाने को निकले युवक की कार खाई में मिली, चालक की जगह मिला पुतला

Sat, 12 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Police ran from Mumbai on phone, effigy found in burnt car
फोटो-20-घटनास्थल पर जानकारी करते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव, सीओ राकेश वशिष्ठ, कोतवाल शिव श - फोटो : HARDOI
मुंबई निवासी युवक के कार सवार भाई के लापता होने की सूचना देने पर पुलिस उसकी तलाश में निकली तो हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात कार सड़क किनारे खंती में पलटी मिली।
विज्ञापन

कार का कुछ हिस्सा जला था और इसमें पुतला रखा था। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। पुलिस केस को क्लेम और घपले से जोड़कर जांच कर रही है।
शुक्रवार को सीओ सिटी विकास जायसवाल को मुंबई निवासी दयानंद पांडेय ने कॉल की। उसने भाई सच्चिदानंद पांडेय उर्फ सचिन के लापता होने की जानकारी देकर लास्ट लोकेशन हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर मिलन ढाबा बताई। इस पर सीओ ने शाहाबाद कोतवाल का नंबर दे दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाल ने मामले की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात दयानंद ने फिर कोतवाल को कॉल की तो उन्होंने चेकिंग शुरू की। हरदोई- शाहाबाद के बीच मीरपुर गन्नू के आगे सड़क के नीचे खाई में एक कार पलटी मिली। उसमें चालक की जगह पुतला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड, पर्स और साठ रुपये और दो जोड़ी कपड़े बरामद हुए हैं। कोतवाल का कहना है कि कार को जानबूझकर पलटाकर आग लगाई गई थी। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ राकेश वशिष्ठ ने भी पड़ताल की।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि किसी के खुद को मृत साबित करने की योजना के तहत घटना को अंजाम देने की आशंका। कार सच्चिदानंद पांडेय की है। वह मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर का निवासी है। नवी मुंबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करता है।
इस कंपनी की ब्रांच दिल्ली में भी है। पूरे मामले की जानकारी पर सचिन का भाई मायानंद आजमगढ़ से शाहाबाद पहुंच गया है, लेकिन इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कार चालक खुद को मृत घोषित करना चाहता था। इसकी दो वजहें हो सकती हैं। या तो वह बीमा की बड़ी रकम का क्लेम पाना चाहता था, या फिर किसी गोलमाल में शामिल था और अपनी मौत दर्शाकर पीछा छुड़ाना चाह रहा था।
साथ ही साथ ये भी आशंका पुलिस को है कि संबंधित व्यक्ति पर बहुत अधिक कर्ज हो गया होगा और इससे छुटकारा पाने को उसने साजिश रची। कार में आग लगाने के बाद इसके शीशे बंद कर खाई में पलटा दी गई। शीशे बंद होने के कारण कार में आक्सीजन नहीं पहुंची और इसी वजह से आग बुझ गई।

कुछ कागज और कपड़े जिनमें आग लगाई गई थी, वह भी पूरी तरह से नहीं जल पाए। पुतले को कंबल ओढ़ाया गया था। तकिये से धड़ बनाया गया था और नीचे सिर्फ मोजे रख दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed