फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,police,positive news,woman,hardoi news

बच्ची को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही महिला सिपाही होगी पुरस्कृत

Sun, 24 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
hardoi,police,positive news,woman,hardoi news
शनिवार को ड्यूटी के दौरान सविता और गोद में उसकी मासूम बच्ची। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कड़ाके की सर्दी के बीच मासूम बच्ची को गोद में लेकर यूपी 112 की पीआरवी पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर को देखकर एसपी का मन द्रवित हो उठा। पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर एसपी ने महिला सिपाही को कार्यालय संबद्ध कर रिजर्व में रखने के आदेश जारी कर दिया। महिला आरक्षी की कर्तव्य परायणता देखते हुए उसे सम्मानित किए जाने की घोषणा भी एसपी ने की है।
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्रों में यूपी 112 की पीआरवी सक्रिय रहती है। सभी पीआरवी पर एक-एक महिला पुलिसकर्मी की भी तैनाती है। मझिला थाना क्षेत्र की पीआरवी संख्या 2740 पर महिला सिपाही सविता देवी की ड्यूटी रहती है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी के बीच सविता गोद में मासूम बच्ची को लेकर मझिला थाना क्षेत्र में पीआरवी के साथ मुस्तैदी से डटी थी। इसी दौरान किसी ने उसकी कर्तव्य परायणता की तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो एसपी अनुराग वत्स तक पहुंची तो उन्होंने मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए कठिन परिस्थितियों, सर्दी के मौसम और बच्ची की सुरक्षा के उद्देश्य से महिला सिपाही को कार्यालय में संबद्ध कर रिजर्व में रखने के निर्देश दिए। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि महिला सिपाही को जल्द ही सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed