फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,police,kotwali,hardoi news,balika divas

एक घंटे की थानाध्यक्ष के आदेश पर 20 मिनट में गिरफ्तारी

Sun, 24 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
hardoi,police,kotwali,hardoi news,balika divas
बघौली थाने में महिलाओं की फरियाद सुनती नेहा कनौजिया। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को जिले के सभी थानों और कोतवालियों में बेटियों को एक घंटे के लिए प्रभारी बनाया गया। साथ ही सात स्थानों पर छात्राओं को एक-एक घंटे के लिए सीओ भी बनाया गया। बघौली थाने की एक घंटे के लिए प्रभारी बनाई गई नेहा कनौजिया के आदेश पर 20 मिनट में ही अमल हो गया। पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जिले के सभी 24 थानों और सात सर्किल में बालिका दिवस पर एसपी अनुराग वत्स के निर्देश पर विशेष आयोजन किया गया। पुलिस की कार्यशैली से परिचित कराने और खुद फैसला लेने की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन में छात्राओं ने खासा उत्साह दिखाया। बघौली थाने की सांकेतिक थानाध्यक्ष बनाई गई नेहा कनौजिया को एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया। महिला के मुताबिक उसकी पुत्री के साथ गांव के युवक ने घर में घुसकर, मारपीट, छेड़छाड़ की थी। पॉक्सो एक्ट का भी मामला दर्ज हुआ था। बताया कि आरोपी सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। इस पर नेहा कनौजिया ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने तत्काल ही सुलह के लिए दबाव बना रहे आरोपी के भाई दरोगा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कासिमपुर थाने में इंटरमीडिएट की छात्रा कोमल कश्यप को प्रभारी बनाया गया। कोमल ने कस्बे का भ्रमण किया और बिना हेलमेट बाइक चला रहे 10 लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

संडीला संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बीएससी की छात्रा पूर्णिमा गुप्ता को सीओ बनाया गया। सीओ बनने पर पूर्णिमा ने अपने स्टेनो वीपी श्रीवास्तव का एक दिन का अवकाश भी स्वीकृत किया। इसी तरह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भार्गवी द्विवेदी को कोतवाल बनाया गया। भार्गवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली समझी और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछौना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार इंटरमीडिएट की छात्रा अमृता को कोतवाल बनाया गया। अमृता ने पुलिसिंग की बारीकियां समझी। पिहानी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कटरा बाजार निवासी प्रिया वैश्य को कोतवाल बनाया गया। उसने भी पुलिस की कार्यप्रणाली विस्तार से समझी। माधौगंज संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कक्षा 11 की छात्रा सौम्या अग्निहोत्री को थानाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। सौम्या ने अपराध रजिस्टर चार व आठ का अवलोकन कर जानकारी ली।

शाहाबाद संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी वाजपेयी ने सीओ का कार्यभार एक घंटे के लिए संभाला।
टड़ियावां संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रूमी को कोतवाल बनाया गया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय के साथ मिलकर आठ मामलों की सुनवाई की। सांडी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कक्षा 11 की छात्रा आरती को थाना प्रभारी बनाया गया। भूमि संबंधी विवादों की सुनवाई उसने की। बिलग्राम संवाद प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर निवासी शिवानी को बिलग्राम का कोतवाल बनाया गया। उसने शिकायतें सुनने के अलावा कस्बा भ्रमण कर वाहनों की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed