{"_id":"632c5600af3bbc6f140abbf8","slug":"hardoi-physical-relations-made-on-the-pretext-of-marriage-report-filed-hardoi-news-knp7194201135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेमी समेत सात लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बंधक बनाकर छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में लखीमपुर जिले की बरवर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन का नाम भी शामिल है। युवती ने उनके घर में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है।
युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आनंद मोहन तिवारी निवासी गांव रैंगाई कोतवाली पिहानी के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को थी।
आनंद मोहन ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिसके साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं। कुछ वर्षों पहले आनंद मोहन की नौकरी सेना में लग गई। जिसके बाद से वह उससे रुख नहीं मिला रहा था।
विज्ञापन
उसने कई बार आनंद को फोन किया, लेकिन उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद से वह जब भी वह फोन करती, वह उसकी बात अपने परिवार के लोगों या रिश्तेदारों से करा देता है।
वह लोग भी इस शादी से इन्कार कर रहे हैं। वह कई बार आनंद के घर पर भी गई तो उसके घर वालों ने भी शादी से इन्कार करते हुए उसे गाली गलौज कर घर से निकाल दिया।
कुछ माह पहले आनंद के फूफा श्याम मिश्रा का उसके पास फोन आया। उन्होंने बताया कि शादी के बारे में बात कर ली है। वह शादी करवा देंगे, इसकी बात करनी है। इसलिए बरवर कस्बा आ जाओ।
उनकी बात पर विश्वास करके जब वह बरवर गई। जहां श्याम मिश्रा उसे बरवर (लखीमपुर खीरी) के पूर्व चेयरमैन संजय मिश्रा के घर ले गए। वहां उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ जोर जबरदस्ती की।
उसके विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौज कर उसे पीटा। उसे सोशल मीडिया के जरिये रिश्तेदारी में बदनाम भी किया। इसके बाद से उसके पिता सदमे में हैं।
पुलिस ने इस मामले में आनंद मोहन, सत्येंद्र तिवारी उर्फ भैयन निवासी रैंगाई कोतवाली पिहानी, श्याम मिश्रा निवासी मोहम्मदी खीरी, संजय शर्मा पूर्व चेयरमैन बरवर (खीरी), पिहानी निवासी दिव्या व आनंद मोहन के माता और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीओ परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने, मारपीट, धमकी और गाली देने का मामला दर्ज किया गया है। तहरीर में बरवर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के आवास को घटनास्थल के रूप में दर्शाया गया है। मुकदमे की विवेचना के दौरान छानबीन की जाएगी।