{"_id":"632083bee112567d4e384fcd","slug":"hardoi-physical-exploitation-of-a-girl-by-pretending-to-marry-hardoi-news-knp717844692","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन
हरदोई। शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक युवक ने अपनी प्रेमिका का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। मामले में पीड़ित युवती ने पिहानी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने प्रेेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
पिहानी कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि मोहल्ला कोटकलां निवासी अहमद शाद उर्फ छोटू से उसका पांच वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ रहने को राजी थे।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर अहमद शाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दो वर्ष पूर्व वह गर्भवती हो गई थी, तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात कर दिया था।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी शादी के कई रिश्ते आए, लेकिन आरोपी ने शादी नहीं करने दी। अब वह खुद शादी करने से इन्कार कर रहा है। सोमवार शाम वह अहमद के शादी करने की बात करने उसके घर गई थी।
जहां पर उसके पिता नूर अहमद, बहन चांदनी, रोशनी, जैनम ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसके माता-पिता ने भी घर में रखने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।