फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, People of particular community entered the house, firing and stone pelting, two soldiers injured

हरदोईः घर में घुसे समुदाय विशेष के लोग, फायरिंग व पथराव, दो सिपाही घायल

Wed, 10 Aug 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, People of particular community entered the house, firing and stone pelting, two soldiers injured
फोटो-41- दोनो हाथों में अवैध असलाह लिए युवक - फोटो : HARDOI
पाली। कस्बे के मोहल्ला इमामचौक में घर में घुसे एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। तमंचे लहराकर किशोरी से छेड़छाड़ की। मां के विरोध करने पर उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। इस बात को लेकर देर शाम फिर से दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव हुआ। जिसमें दो सिपाही घायल हो गए।
पाली कस्बे के मोहल्ला इमामचौक निवासी एक महिला ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकली थी। मोहल्ला में यात्रा आने पर उसका बेटा भी शामिल हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बेटे के तिरंगा यात्रा में शामिल होने के विरोध में देर शाम मोहल्ला निवासी एक समुदाय के लगभग 100 लोग असलहों, डंडों से लैस होकर घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, जब वह बेटी को बचाने लगी, तो एक युवक ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर आकर विरोध किया, तो गैर समुदाय के लोगों ने कहा कि हमारे त्योहार पर तिरंगा यात्रा निकालते हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देकर घर पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाओं में पथराव शुरू हो गया। इसके साथ फायरिंग भी हुई। इसमें सिपाही बृज किशोर व जयपाल घायल हो गए।

एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। स्थिति को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर देर रात एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी दुर्गेश कुमार, विधायक माधवेंद्र सिंह रानू मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed