फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Passengers travel chillingly in Khatara buses

Hardoi News: हरदोईः खटारा बसों में यात्री ठिठुरते करते सफर

Thu, 15 Dec 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Passengers travel chillingly in Khatara buses
फोटो-01- रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बस का गायब अगला शीशा - फोटो : HARDOI
हरदोई। रोडवेज बसों में सुहाने सफर की चाहत में यात्री अपना जीवन खतरे में डाल कर रहे है। बसें खस्ताहाल हो गई है। कई तो वर्कशॉप में मरम्मत के इंतजार में खड़ी हैं, तो कई ऐसे ही बदहाल हालत में मार्गों पर दौड़ाई जा रही हैं। इससे यात्रियों का जीवन संकट में है। ठंडी में बसों के शीशे गायब होने से यात्री ठिठुरकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन से 167 बसों का संचालन होता है। यहां से जाने वाली बसों की हालत काफी खराब है। बसों में शीशे गायब है, इनके टायरों की हालत भी खराब और सीटें टूटी हैं। इनमें अग्निशमन यंत्र और फस्ट एड बाक्स भी गायब हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों का जीवन खतरे में है। एआरएम हाकिम सिंह का कहना है कि ठंड के मौसम में कई बसों को दुरुस्त करा दिया गया है। इसके अलावा जिन बसों में कमी है, उन्हें भी ठीक कराया जा रहा है। यात्री की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के गायब हैं शीशे
स्थानीय बस स्टेशन से लखनऊ तक जाने वाली बस का अगला शीशा ही गायब था। उसमें यात्रा करने वाले यात्रियों के सीधे खुली हवा लग रही थी। उस बस को बिना रोक टोक के दौड़ाया जा रहा है। वहीं एक अन्य बस में यात्री सीट के पास लगे शीशे गायब थे। यात्री सीट के पास शीशे न होने से यात्री सर्दी में ठिठुर रहे है। बस स्टेशन से आने-जाने वाली बसों के टायर भी अपनी कहानी स्वयं ही बयान कर रहे थे। इनमें से ऊपर की रबड़ गायब हो चुकी थी। इसके बाद भी उनको दौड़ाया जा रहा है।
शोपीस हैं ब्रेक और लाइट
बस स्टेशन पर खड़ी बसों की ब्रेक लाइट शो पीस बनी है। कई में तो लाइट लगी ही नहीं और जो लगी है वह काम नहीं करती है। किसी में एक साइड में लाइट लगाकर चलाया जा रहा है। बसों में लगे वाइपर भी खराब है। कोहरे के कारण सामने के शीशे को साफ करने के लिए चालक को रास्ते में बस रोक कर उसे साफ करना पड़ता है।

यह है अधिकांश बसों में कमी
- बसों की चादर फटी हैं।
- बसों में वायरिंग की समस्या हैं।
- रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप पुराने हैं।
- बसों के 70 प्रतिशत टायर घिस चुके हैं।
यह सही कराने के हुए थे निर्देश
परिवहन मंत्री की ओर से रोडवेज बसों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, बिजली वायरिंग, हेड लाइट, बैक लाइट, टेल लाइट, साइड इंडीकेटर लाइट, हार्न, शीशे, वाइपर, रियर व्यू मिरर ठीक करने के निर्देश दिए गए थे। इनके बिना बसों का संचालन न किया जाए।

फोटो-02- बस की खिड़की का गायब शीशा

फोटो-02- बस की खिड़की का गायब शीशा- फोटो : HARDOI

फोटो-03- बस के अंदर नदारद फास्ट एंड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र

फोटो-03- बस के अंदर नदारद फास्ट एंड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed