फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Panchayat friend's wife created a ruckus in the village secretariat

हरदोईः ग्राम सचिवालय में पंचायत मित्र की पत्नी ने किया हंगामा

Thu, 21 Jul 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Panchayat friend's wife created a ruckus in the village secretariat
फोटो-32- ग्राम सचिवालय मानपुर में टूटा पड़ा कम्प्यूटर - फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल। बावन ब्लॉक की ग्राम पंचायत मानपुर के ग्राम सचिवालय में गुरुवार को पंचायत मित्र की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। प्रधान व उनके समर्थकों से अभद्रता कर कंप्यूटर जमीन पर पलट कर अन्य उपकरण तोड़ दिए। ग्रामीणों ने किसी तरफ समझाकर उसे शांत कराया।
विज्ञापन

गांव अमखेरवा निवासी रहिवरचंद्र पंचायत मित्र है। उसका पत्नी किरन से कई महीने से विवाद चल रहा है। इस कारण वह अक्सर पंचायत सचिवालय में रुक जाता है।
बुधवार की रात वह सचिवालय में रुका था। गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान योगेश अपने समर्थकों के साथ सचिवालय में जरूरी काम पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उसकी पत्नी किरन अपनी बेटी जूली के साथ वहां आकर उसे गालियां देने लगी।
विज्ञापन

इसके विरोध करने पर उसने हंगामा कर दिया। ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों ने विरोध जताया तो किरन ने उनके साथ भी अभद्रता कर कंप्यूटर उठाकर पटक दिया और अन्य उपकरणों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसी तरह उसे समझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed