{"_id":"6302766ec2a8a632e21d0df1","slug":"hardoi-on-the-assurance-of-asp-the-information-of-migration-was-erased-hardoi-news-knp713910333","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः एएसपी के आश्वासन पर मिटाई पलायन की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः एएसपी के आश्वासन पर मिटाई पलायन की सूचना
विज्ञापन
फोटो-15- पलायन की लिखी सूचना मिटाते ग्रामीण
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के चतरखा बरनई गांव में 12 परिवारों ने दबंगों से परेशान होकर मकानों की दीवारों पर पलायन की लिखी सूचना एएसपी से हुई वार्ता के बाद मिटा दी।
इसके साथ ही शनिवार शाम से गांव में एक सेक्शन पीएसी की तैनाती कर दी गई। रविवार को सीओ व तहसीलदार ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से वार्ता कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
चतरखा-बरनई निवासी शिव कुमार शुक्ला समेत 12 परिवारों ने दबंगों से परेशान होकर शनिवार को अपने घरों पर पलायन करने की सूचना लिख दी थी।
इसकी जानकारी पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी हरियावॉ परशुराम सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों की समस्या सुनकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद बवाल की आशंका पर अरवल और हरपालपुर थानों की पुलिस व पीएसी को गांव में तैनात कर दिया था। इससे चतरखा गांव छावनी में तब्दील हो गया है।
अफसरों के समझाने के बाद पलायन की लिखी सूचना इन परिवारों ने मिटा दी है। रविवार को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर विनोद कुमार दुबे, तहसीलदार सवायजपुर नारायण सिंह ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवारों से दो घंटे तक वार्ता कर समस्या का समाधान कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पुलिस सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले लोगों की तलाश में जुटी है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बचे हुए आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को दी गई लूट की तहरीर में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-16- पीड़ित परिवारों से वार्ता करते सीओ विनोद कुमार दुबे व तहसीलदार नारायण सिंह- फोटो : HARDOI