{"_id":"635a6bc0cc370f05cd1175ff","slug":"hardoi-old-man-beaten-to-death-for-demanding-wages-money-hardoi-news-knp725116845","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः मजदूरी का पैसा मांगने पर वृद्ध को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः मजदूरी का पैसा मांगने पर वृद्ध को पीटा, मौत
विज्ञापन
फोटो-12- मृतक चंद्रपाल की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। मजदूरी के बकाया 10 हजार रुपये मांगने पर दबंगों ने मंगलवार शाम वृद्ध की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुधवार रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव बाबटमऊ के मजरा नेवाजी पुरवा निवासी चंद्रपाल (56) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी चंद्रावती के मुताबिक पति काफी दिनों से गांव निवासी गया प्रसाद के यहां मजदूरी कर रहे थे। मजदूरी का 10 हजार रुपया बकाया था। मंगलवार शाम पति ने गया प्रसाद के घर जाकर रुपये मांगे। जिस पर गया प्रसाद उसके बेटे संजू, पिंकी ने पति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी।
इसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की रात पति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा संतान नहीं है।
विज्ञापन
कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मारपीट के मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया जाएगा।