{"_id":"630275c520b7b26d284b0b3b","slug":"hardoi-officer-nominated-to-inspect-under-construction-stadiums-hardoi-news-knp7139090160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः निर्माणाधीन स्टेडियमों का निरीक्षण करने के लिए अफसर नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः निर्माणाधीन स्टेडियमों का निरीक्षण करने के लिए अफसर नामित
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा और केंद्रीय राज्य वित्त योजना के तहत गांवों में निर्माणाधीन स्टेडियम के निरीक्षण के लिए अफसरों को नामित किया है। इसके साथ ही 23 अगस्त तक जांच आख्या तलब की है।
सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि गांवों में निर्माणाधीन ग्रामीण खेल स्टेडियमों को बनवाने में नियमित समीक्षा के बाद भी बीडीओ, सचिव व प्रधान रुचि नहीं ले रहे हैं।
इसलिए अफसरों को नामित करके स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिला विकास अधिकारी को संडीला, भरावन, कोथावां, बेहंदर व कछौना के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक डीआरडीए को पिहानी, टड़ियावां, हरियावां, बावन व अहिरोरी, उपायुक्त मनरेगा को मल्लावां, माधौगंज, बिलग्राम, सुरसा, शाहाबाद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही जिला पंचायतराज अधिकारी को सांडी, हरपालपुर, भरखनी और टोडरपुर के स्टेडियम के निरीक्षण के लिए नामित किया है।