फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Nomination papers for the post of president and ward member will come from Varanasi

Hardoi News: हरदोईः वाराणसी से आएंगे अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के नामांकन पत्र

Sun, 11 Dec 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Nomination papers for the post of president and ward member will come from Varanasi
हरदोई। नगरीय निकाय चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन पत्र आएंगे। अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र लाने की जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी को सौंपी है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की सभी व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां के लिए नामांकन पत्रों को वाराणसी से आवंटित किया है। आयोग के विशेष कार्याधिकारी ने नामांकन पत्रों के आवंटन के साथ ही कहा है कि इनकी प्राप्ति के लिए अधिकारी को अधिकृत करते हुए जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नारायण सिंह को वाराणसी राजकीय मुद्रणालय से नामांकन पत्र प्राप्त और सुरक्षा बंदोबस्त के साथ लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आयोग ने आवंटित नामांकन पत्रों की संख्या के संबंध में वाराणसी मुद्रणालय के अधिकारियों को सीधे जानकारी दी है। प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी से कहा गया है कि वह अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के लिए आवंटित नामांकन पत्रों का वहीं पर मिलान करा लेंगे, ताकि यहां पर नामांकन के समय कोई दिक्कत न आने पाए।

आरओ का प्रशिक्षण 13 को
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) को 13 दिसंबर के प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण विकास भवन के सभागार में दोपहर 12 बजे से होगा। प्रभारी अधिकारी कार्मिक और प्रशिक्षण से कहा गया है कि प्रशिक्षण के संबंध में सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही जुटा लिया जाएं। नामांकन से लेकर मतगणना तक की बिंदुवार जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed