{"_id":"6282367687953632e3449c5c","slug":"hardoi-news-youth-found-injured-on-railway-track-dies-hardoi-news-knp696999953","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-15- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतक शमशाद के परिजन
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गोरी गांव में रविवार की रात एक बरात में गया युवक रेलवे ट्रैक पर घायल पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ट्रैक पार करते समय गिरकर मौत होने की आशंका व्यक्त की है।
क्षेत्र के गंगारामपुर निवासी शमशाद (40) खेती करता था। रविवार की शाम वह पड़ोसी युवक मदे के भाई की बरात मेें शामिल होने गोरी गांव आया था। गांव से कुछ दूरी से रेलवे ट्रैक निकला हैं।
जहां देर रात शमशाद घायल पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उन्हें खून से लथपथ पड़ा देखा, तो सूचना बरातियों को दी। सूचना पर बराती और परिजन मौके पर पहुंच गए। वह लोग उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ट्रैक पार करते समय गिरने से सिर में चोट लगने से मौत होने की आशंका व्यक्त की। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है।
पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मल्लावां कोतवाल सुुनील सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।