फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, young man hanged himself

hardoi news, मानसिक बीमार युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 10 Jul 2022 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, young man hanged himself
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम इमामपुर में शनिवार देर रात एक युवक का शव छत पर बनी झोपड़ी में कपड़े के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम इमामपुर निवासी सतीश (35) शनिवार शाम खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। देर रात उसने छत पर बनी झोपड़ी में कपड़े के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह छत पर गए परिजनों ने उसका शव लटका देखा।
विज्ञापन

परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं।
परिजनों ने बताया कि सतीश शराब पीने का लती था। इसके चलते उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरेरा निवासी बलजीत (32 ) शनिवार देर शाम घर से निकला था। गांव के बाहर ग्रामीणों ने पेड़ में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए।

परिजन शव फंदे से उतारकर घर ले गए। परिजनों ने बताया कि बलजीत खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस को सूचना दिए बिना रविवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed