फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Woman found hanging on a noose, accused of murder

hardoi news ः फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप

Thu, 14 Jul 2022 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Woman found hanging on a noose, accused of murder
सांडी। थाना क्षेत्र के गांव चचरापुर में महिला का शव आंगन में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने बहनोई पर दूसरी महिला से संबंध होने के चलते बहन की पीट-पीटकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव चचरापुर निवासी शशी उर्फ रामदेवी (35) का शव गुरुवार सुबह आंगन में लगे नीम के पेड़ में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मायके शाहाबाद के अल्लापुर निवासी भाई मनोज और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने बताया कि 15 वर्ष पहले उसने डब्बू के साथ बहन की शादी की थी। बहनोई के गांव की एक महिला से संबंध हैं। बहन इसका लगातार विरोध कर रही थी।
इस पर बहनोई उसकी पिटाई करता था। आरोप है कि बुधवार रात इस बात को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर पति ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। मृतका के एक बेटा और चार बेटियां हैं। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed