{"_id":"62ab15a36f2144031319b36c","slug":"hardoi-news-woman-dies-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-crime-hardoi-news-knp7025806161","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत,हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत,हत्या का आरोप
विज्ञापन
संडीला। लोहरई गांव में बुधवार देर रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसकी पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के जल्लापुर निवासी शगुना (40) की शादी 15 वर्ष पूर्व संडीला के लोहरई गांव निवासी विवेक के साथ हुई थी।
बुधवार की देर रात शगुना की लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई संजय ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। वह आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था।
आरोप है कि 15 जून की रात पति ने सास-ससुर के साथ मिलकर बहन की पिटाई कर दी। इसके बाद बहन की तबीयत बिगड़ गई, तो उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर उसने बहनोई से इस संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया। बहनोई ने उसे गालियां देते हुए फोन काट दिया। बुधवार रात बहन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर गांव आए। सूचना मिलने पर वह अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचा।
कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई संजय ने बहन की पिटाई करने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी है। वहीं मृतका के पति ने बीमारी से मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।