{"_id":"629dd6787d8b2778c23dacf4","slug":"hardoi-news-woman-dies-after-falling-on-road-hardoi-news-knp7008228196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर गई मां की सड़क पर गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के घर गई मां की सड़क पर गिरने से मौत
विज्ञापन
माधौगंज। बेटी-दामाद के बीच हुए विवाद का समझौता करने पति के साथ गई महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी रेशमा (60) की बेटी की शादी माधौगंज थाने के फिरोजपुर गांव निवासी दिनेश कुशवाहा के साथ हुई है। बेटी-दामाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
रविवार को रेशमा अपने पति होरीलाल के साथ बेटी-दामाद के बीच सुलह कराने गई थी। वहां से वापस लौटते समय बेटी के घर से 50 मीटर दूरी पर पहुंचते ही वह सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।