फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Water conservation initiative will be done from 100 Amrit Sarovar

सौ अमृत सरोवर से होगी जल संरक्षण की पहल

Mon, 02 May 2022 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Water conservation initiative will be done from 100 Amrit Sarovar
हरदोई। जल संरक्षण के मद्देनजर जनपद में 15 अगस्त तक 100 अमृत सरोवर बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा है। इन अमृत सरोवर के लिए डीएम ने जमीन का चिन्हांकन करने के विभिन्न विभागों को निर्देश दिए हैं। अगस्त तक इनको विकसित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

योजना की नोडल अधिकारी सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के यह अमृत सरोवर साक्षी बनेंगे। 15 अगस्त से पहले इन तालाबों को तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

इसे लेकर डीएम ने सभी एसडीएम व अन्य विभागों के अफसरों को तालाबों के लिए जमीन का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि उनका फोकस ऐसे स्थानों की जमीन को चिह्नित कराने पर है जहां पर बारिश का पानी चारों तरफ से आकर एकत्रित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने लखनऊ से एक रिमोर्टर को बुलाया है। वह जनपद के नक्शे के माध्यम से ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करेगा। रिमोर्टर की मदद लेने को लेकर डीएम का कहना है कि उनके संज्ञान में कई ऐसे मामले आए हैं।
जहां पर विभिन्न योजनाओं से खोदे गए तालाबों में बारिश के सीजन में भी आसानी से पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में यह तालाब बारिश का सीजन समाप्त होने की कुछ माह बाद ही सूख जाते हैं।

एक एकड़ में बनेंगे तालाब
योजना के तहत कम से कम एक एकड़ के तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाना है। इनका निर्माण कार्य हर हाल में 10 अगस्त तक पूरा किया जाना है। तालाबों में पंचायत निधि के अलावा, सांसद, विधायक निधि व अन्य स्रोतों का उपयोग किया जाएगा। एक एकड़ में बनने वाले इन अमृत सरोवरों में पथ वे, पौधारोपण, फ्लैग होस्टिंग की जगह और मीटिंग हाल भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed