फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Warranty procession came out from Pihani police station

पिहानी थाने से वारंटियों की निकली बरात

Sun, 29 May 2022 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Warranty procession came out from Pihani police station
फोटो-25- कोतवाली से जेल रवाना होती वारंटियों की बारात - फोटो : HARDOI
पिहानी। कोतवाली पुलिस ने पेशी पर न जाकर गैर जनपदों में रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया। रविवार को थाने से वारंटियों की बरात निकली देख लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने सभी को बस में बैठाकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों में पेशी पर न जाने वाले अलग-अलग गांवों के 14 लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। जांच करने पर सभी के गैर जनपदों में रहने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इस पर वांरटियों के गिरफ्तारी के लिए गैर जनपदों में पुलिस टीमेें रवाना की गईं थी। टीमें सभी को गिरफ्तार करके कोतवाली लाईं। इसमें मंसूरनगर गांव के मुनेंद्र व नंद लाल, पहाड़पुर से श्याम बिहारी, इकघरा के इंद्रपाल, रूप लाल व राधेश्याम, सिरसा के अनिल, जरेली के सुनील, भारत, विशेषण सिंह व शिव प्रकाश, सरोरा गांव निवासी राधे, विमलेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को एक मिनी बस मेें बैठाकर सभी भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed