{"_id":"62725e1f370a1447584ee1ad","slug":"hardoi-news-two-cars-collided-to-save-the-bike-rider-hardoi-news-knp6947600100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में दो कार भिड़ीं, बालबाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने में दो कार भिड़ीं, बालबाल बचे लोग
विज्ञापन
फोटो-11- हादसे में पलटी बोलेरो गाड़ी
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दो कारों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक कार पलट गई जबकि दूसरी में आग लग गई।
घटनास्थल के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों पर सवार लोगों को आनन-फानन बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।
जनपद जालौन के कोतवाली उरई निवासी रोहित (26) की बरात बेनीगंज जा रही थी। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में कस्बा के बड़ा चौराहा के पास दूल्हे की कार चालक ने उन्नाव की ओर से आए बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया।
इसमें हरदोई से कानपुर की ओर जा रहे बरेली निवासी दवा व्यापारी राकेश जायसवाल की कार से उसकी कार भिड़ गई। हादसे में दूल्हे की गाड़ी पलट गई और व्यापारी की गाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद में दूल्हे रोहित को दूसरी गाड़ी से बराती ले गए। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि हादसे मे कोई घायल नहीं हुआ है।