फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Traders mobilized by action surrounded EO office

कार्रवाई से लामबंद व्यापारियों ने ईओ कार्यालय घेरा

Mon, 11 Apr 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Traders mobilized by action surrounded EO office
बिलग्राम। एसडीएम की अगुवाई में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग कर रहे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना किया गया। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर ईओ कार्यालय घेर लिया। इसके बाद विधायक ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पालिका ईओ श्रीचंद, उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह के साथ बिलग्राम नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसमें कई दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना लगा दिया। इससे नाराज होकर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। इसके बाद एकत्र होकर पालिका पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने ईओ कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने ईओ श्रीचंद के साथ बैठकर वार्तालाप कर मामला शांत कराया।

व्यापारियों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना पालिका ने मनमानी करते हुए दुकानदार पर कार्रवाई कर दी। एसडीएम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर चार दुकानदारों से जुर्माना करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed