फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Thieves who entered by cutting the skylight stole five lakhs

रोशनदान काटकर घुसे चोरों ने पांच लाख की चोरी की

Sun, 19 Jun 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Thieves who entered by cutting the skylight stole five lakhs
हरदोई। शराब कारोबारी के घर में पीछे की दीवार का रोशनदान काटकर कमरे में पहुंचे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और गहने समेत पांच लाख की चोरी कर ली। रविवार को पीड़ित ने जानकारी होने पर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोट निवासी छेदा सिंह की अहिरोरी ब्लॉक क्षेत्र में शराब की दो दुकानें हैं। शनिवार रात वह पत्नी और पौत्र आदर्श के साथ घर में सो रहे थे। देर रात मकान के पीछे की दीवार के रोशनदान को काटकर चोर कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद अलमारी का ताला काटकर 70 हजार रुपये नकद व जेवर उठा ले गए। रविवार सुबह जागने पर उन्हें वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोर चार चेन, सात जोड़ी पायल, दो हार, आठ अंगूठी चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थाने में तहरीर दी है, जिसमें नकदी और जेवर समेत करीब पांच लाख की चोरी होने की बात कही है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया तहरीर मिली है मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed