{"_id":"627d306a7ef7245da94cc887","slug":"hardoi-news-thief-admitted-in-police-custody-absconding-from-chc-hardoi-news-knp6963914176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा में भर्ती चोर सीएचसी से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा में भर्ती चोर सीएचसी से फरार
विज्ञापन
सांडी। पुलिस अभिरक्षा में भर्ती चोर सीएचसी से बुधवार की रात फरार हो गया। चोर के फरार होने की सूचना से पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी मायादेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मंगलवार की शाम गांव निवासी एक युवक चोरी के इरादे से उसके घर में घुस आया। मायादेवी ने आंख खुलने पर शोर मचाया, तो वह मकान की दूसरी मंजिल से तालाब में कूद गया था।
इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तालाब से निकालकर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां से वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव पहुंचकर उसनेे पीड़िता को जानमाल की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने पर वह भाग गया। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।