फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Theft of lakhs including jewelery and cash from the closed house of the former head

पूर्व प्रधान के बंद मकान से नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Tue, 14 Jun 2022 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Theft of lakhs including jewelery and cash from the closed house of the former head
फोटो-28- चोरी के बाद कमरे में फैला पड़ा सामान - फोटो : HARDOI
सांडी। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में सोमवार की चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर पूर्व प्रधान के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर जेवर-नकदी समेत लाखों का माल समेट ले गए। मंगलवार सुबह घर आने पर पीड़ित को ताला टूटा मिला। पीड़ित ने थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

ग्राम मानीमऊ निवासी सद्दाम पूर्व प्रधान हैं। वह कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में पावर हाउस के पास मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार की सुबह वह मकान में ताला डालकर परिवार के साथ गांव गए थे।
विज्ञापन

रात में चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव से आए पीड़ित को मेन गेट का ताला टूटा मिला, अंदर पहुंचने पर कमरेे के ताले टूटे और सामान बिखरा था। अलमारी देखने पर नकदी और जेवर गायब थे।

पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। कस्बा में आए दिन चोरी की वारदात होने पर लोगों ने पुलिस पर गश्त मेें लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed