फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Theft of lakhs by breaking the locks of the closed houses of brothers

इंजीनियर व सिपाही के बंद मकान से लाखों की चोरी

Wed, 08 Jun 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Theft of lakhs by breaking the locks of the closed houses of brothers
फोटो-20- चोरी की घटना के बाद लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : HARDOI
बहराइच और कन्नौज के लिए
विज्ञापन

फोटो-20- चोरी की घटना के बाद पूछताछ करते पुलिसकर्मी। संवाद
भाइयों के बंद घरों के ताले तोड़ कर लाखों की चोरी
- सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में हुई वारदात
- बहराइच में काम करते हैं दोनों भाई, कन्नौज की रहने वाली है शिक्षिका
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में इंजीनियर और सिपाही भाइयों के बंद घरों को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बनाया। कमरों के ताले तोड़कर चोर लाखों के नकदी और जेवर चुरा ले गए। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। वहीं मोहल्लेवासियों ने पुलिस पर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

नवाबगंज निवासी अश्वनी टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर है। उनका छोटा भाई अनुज सिपाही है। दोनों भाई बहराइच में तैनात हैं। यहां दोनों के पास-पास मकान बने हैं। अश्वनी केे मकान के एक कमरे में शिक्षिका पूनम किराये पर रहतीं हैं। गर्मियों की छुट्टी के चलते वह अपने घर कन्नौज चली गईं। अनुज की पत्नी नीलम का लखनऊ में इलाज चल रहा है। जिसके चलते दोनों भाइयों के मकान में ताला पड़ा था। मंगलवार की रात बंद मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। अनुज के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और जेवर उठा ले गए। यहीं से चोर जीने के रास्ते पड़ोस में स्थित अश्वनी के मकान में घुसे। जहां कमरों के ताले तोड़कर अलमारी से नकदी और जेवर चुराए। इसके बाद किरायेदार पूनम के कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी करके ले गए। बुधवार की सुबह गांव परसापुर से मकान पर पहुंचे तीसरे भाई अविनाश ने दोनों मकानों के मेन गेट के ताले टूटे देखे। अंदर जाने पर कमरे खुले और सामान बिखरा पड़ा मिला। अविनाश ने घटना की जानकारी दोनों भाइयों व पुलिस को दी। पीड़ितों ने पांच लाख रुपये की चोरी होने की बात कही। पीड़ित व मोहल्ले के लोगों ने पुलिस पर रात्रि गश्त न करने का आरोप लगाया। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वारदात के खुलासे के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed