फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The robbery of four lakhs by taking the head's wife and son hostage

प्रधान की पत्नी-बेटे को बंधक बनाकर 4 लाखों की डकैती

Tue, 31 May 2022 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The robbery of four lakhs by taking the head's wife and son hostage
फोटो-20- टूटी पड़ी सेफ और लॉकर - फोटो : HARDOI
पाली। कस्बे के आबिद नगर मेेें सोमवार रात नकाबपोश पांच डकैतों ने प्रधान के घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर नकदी-जेवर समेत चार लाख की डकैती को अंजाम दिया। डकैतों के जाने के बाद सहमे पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर निवासी मुईनुद्दीन उर्फ बाबा प्रधान हैं। उनका परिवार कस्बे के मोहल्ला आबिद नगर में रहता है। प्रधान इन दिनों एक मामले मेें जेल में बंद है। सोमवार की रात उनकी पत्नी चुन्नी बेगम बेटे तौफीक के साथ बरामदे में सो रहीं थी।
विज्ञापन

मकान के पीछे बाउंड्रीवाल से चढ़कर पांच नकाबपोश डकैत घर में दाखिल हो गए। चुन्नी बेगम केे मुताबिक डकैतों ने उनके बेटे तौफीक की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अलमारी की चाबी न देने पर उन्हें पीट कर बंधक बना लिया। डकैतों ने अलमारी तोड़कर लॉकर में रखे दो लाख रुपये नकद, 18 ग्राम की झुमकी, 10 ग्राम सोने की चेन, 5 ग्राम के सोने बुंदे, 2 ग्राम की सोने की अंगूठी और 150 ग्राम की पायल ले गए।
पीड़िता ने करीब चार लाख की डकैती होने की बात कही है। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed