फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The marriage was stopped after seeing the handicapped groom, the procession returned in awe

दिव्यांग दूल्हे को देख रुकवाई शादी, बैरंग लौटी बरात

Sat, 18 Jun 2022 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The marriage was stopped after seeing the handicapped groom, the procession returned in awe
पाली। क्षेत्र के गांव खेमपुर में शुक्रवार रात फेरों के समय दूल्हे को दिव्यांग देखकर बवाल हो गया। दुल्हन के मामा ने शादी रुकवा दी। घंटों पंचायत होने के बाद बात न बनने पर बरात बैरंग लौट गई। दूल्हे की मां ने लड़की पक्ष पर देखकर शादी तय करने बाद बरात लौटाने का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खेमपुर गांव निवासी एक युवती की शादी फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के कनतला गांव निवासी गोविंद के साथ तय थी। शुक्रवार देर शाम बरात खेमपुर गांव पहुंची।
विज्ञापन

जहां कन्या पक्ष ने बरात का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हुईं, फेरों की बारी आने पर दूल्हा और दुल्हन मंडप के नीचे पहुंचे। फेरे लेने के वक्त लड़की के मामा ने दूल्हे को दिव्यांग बताकर शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा के फैसले से सभी के चेहरे से हंसी गायब हो गई। नाते-रिश्तेदारों ने मामा को मनाने की कोशिश की, घंटों पंचायत चलने के बाद भी बात नहीं बनी।
लड़के पक्ष का आरोप था कि दूल्हे के दिव्यांग होने की जानकारी लड़की पक्ष को पहले से थी। शादी से पहले लड़की पक्ष ने लड़के को घर बुलाकर देखा था। उसके बाद शादी की बात हुई थी।

इसके बाद दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चली, लेकिन समझौते नहीं हो सका। इसके बाद बिना दुल्हन बरात लौट गई। इधर फेरों के समय शादी से इंकार करने से नाराज लड़के की मां मुन्नी ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed