फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The groom beaten up in the procession took revenge by dressing the bride

बरात में पिटा दूल्हा,घर में दुल्हन कर दी पिटाई

Sun, 29 May 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The groom beaten up in the procession took revenge by dressing the bride
हरदोई। बरात में पिटाई होने से नाराज दूल्हे ने विदा होकर ससुराल आई दुल्हन की जमकर पिटाई कर दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी रामभजन ने अपनी बेटी अनीता की शादी 26 मई को पिहानी के मंसूरनगर निवासी राजवीर के साथ की थी। बरात वाले दिन बरातियों के शराब के नशे में होने पर ग्रामीणों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

जिसमें ग्रामीणों ने बरातियों के साथ दूल्हे की पिटाई कर दी थी। इसमें दूल्हे को काफी चोट आई थी। किसी तरह समझौता होने पर शादी की रस्में हुईं थी। 27 मई को विदा होकर ससुराल पहुंची बेटी की पति ने जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने उसे एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। किसी तरह सूचना मिलने पर वह लोग पहुंचे और बेटी को लेकर जिला अस्पताल आए।

पीड़िता के पिता रामभजन के मुताबिक बरात मेें पिटाई होने का बदला दामाद ने बेटी की पिटाई करके लिया है। पिहानी कोतवाल दिलेश सिंह ने बताय कि तहरीर मिलने पर डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed