{"_id":"62c3191061a3a147103b1204","slug":"hardoi-news-the-daughter-in-law-was-taken-hostage-the-police-took-out-hardoi-news-knp7058288160","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को मकान में बनाया बंधक,पुलिस ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को मकान में बनाया बंधक,पुलिस ने निकाला
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे मेें हाईवे किनारे स्थित एक मकान में ससुरालियों ने बहू को तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाए रखा। सोमवार को किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी से मकान में घुसकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसकी तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
बरनई गांव निवासी प्रीति सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुरालियों से उसकी अनबन चल रही है। वह रोजाना कस्बे में हाईवे पर स्थित मकान पर आती थी। गुरुवार को वह मकान पर आई थी।
इस दौरान पति अतुल सिंह, ससुर धर्मेंद्र सिंह, सास सुमन, ननद शिवा गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।
आरोप है कि तीन दिनों से ससुराली उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार को किसी तरह उसके हाथ मोबाइल लग गया, तब उसने पुलिस को फोन करके सूचना दी। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।