{"_id":"6297a4f7e72cce73cc1a3a47","slug":"hardoi-news-the-couple-agreed-to-live-together-by-eliminating-differences-hardoi-news-knp7000992123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतभेद मिटाकर साथ रहने को राजी हुए दो दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतभेद मिटाकर साथ रहने को राजी हुए दो दंपती
विज्ञापन
हरदोई। सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीटीसी महिला न्यायाधीश वैशाली सिंह की कोर्ट में दंपती आपसी मतभेद मिटाकर संग रहने को राजी हो गए। इस पर न्यायाधीश ने दोनों के पतियों समेत परिजनों को दोषमुक्त कर दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवपार मोहलिया निवासी तान्या गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसकी शादी 8 फरवरी 2011 को शाहजहांपुर शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निवासी दीपू के साथ में हुई थी।
शादी के बाद पति दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी ना होने पर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। इस पर वह मायके आ गई थी। पुलिस ने पति समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्जकर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी।
विज्ञापन
इसी तरह रोहिणी सिंह ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी शादी जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंगरैया जमुनाई में राहुल के साथ हुई थी।
पति समेत ससुराली दहेज की मांग लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। दोनों मामलों में दंपती साथ में रहने पर राजी हो गए।