फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The car trampled on the DCM driver standing on the side of the road, died

सड़क के किनारे खड़े डीसीएम चालक को कार ने रौंदा,मौत

Sat, 21 May 2022 04:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The car trampled on the DCM driver standing on the side of the road, died
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर के पास नो इंट्री लगने से सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके खड़े डीसीएम चालक को कार ने रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के खागा निवासी अनुज यादव (25) डीसीएम चलाता था। वह शुक्रवार की देर रात शाहजहांपुर की तरफ से डीसीएम लेकर आ रहा था। रास्ते में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में सैदपुर के पास नो इंट्री लगी होने के कारण उसने डीसीएम रोक दी।
विज्ञापन

वह सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आई एक कार ने उसे रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह सूचना पर परिजन मौके आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलनेे पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed