{"_id":"62cab1e9eb1eba149b173354","slug":"hardoi-news-the-car-going-to-the-sister-s-departure-was-robbed-of-the-riders-hardoi-news-knp7067408118","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi news, बहन की विदा कराने जा रहे कार सवारों की पिटाई कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi news, बहन की विदा कराने जा रहे कार सवारों की पिटाई कर लूटा
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर रविवार दोपहर बहन की विदा कराने जा रहे कार सवारों की असलहों से लैस हमलावरों ने पिटाई कर दी। हमलावर साड़ियां-चेन व नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव सधिनावां निवासी रनवीर सिंह ने बताया कि छह जुलाई को उसकी बहन निशा की शादी क्षेत्र के नेवादा गांव में हुई थी। रविवार दोपहर वह बहन की चौथी की विदा करने के लिए भाई रंजीत सिंह, बृजराज सिंह, अमर सिंह व भानू प्रताप के साथ कार से नेवादा जा रहा था।
रास्ते में नेवादा गांव के पास तीन कारों पर सवार होकर आए बड़े बहनोई ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों व असलहों की बट से पीटा।
आरोप है कि घायल होने पर हमलावर कार में रखीं 10 साड़ियां और बृजराज के गले से सोने की चेन व कुछ नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।