फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The bull hit the farmer, died

सांड़ के हमले से घायल किसान की मौत

Tue, 24 May 2022 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The bull hit the farmer, died
फोटो-24- मृतक हरिनाम की फ़ाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा में मंगलवार की सुुबह खेत पर जा रहे किसान पर अन्ना धूम रहे सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के पटकने से किसान की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम सिरसा निवासी हरिनाम सिंह (65) खेती करते थे। मंगलवार की सुबह वह खेतों की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, तो सांड़ भाग गया। ग्रामीणों ने घायल किसान को परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने की बात कहते हुए किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के बताया कि गांव में बिगड़ैल सांड़ का आतंक है, आए दिन लोग सांड़ के हमले का शिकार हो रहे हैं। परिजनों ने सांड़ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed