{"_id":"6203b52dd0981009886ff091","slug":"hardoi-news-the-body-of-the-laborer-was-found-in-the-drain-the-in-laws-were-accused-of-murder-hardoi-news-knp679625952","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का था नाले में मिला शव,ससुरालीजनों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर का था नाले में मिला शव,ससुरालीजनों पर आरोप
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के बेहता नाले में मिला शव मजदूर का निकला हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से परिजनों ने शिनाख्त की। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपालपुर निवासी अमित (36) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। वह एक फरवरी को गांव आया था। उसकी पत्नी सरोजनी अपने मायके संडीला के चंद्रपुर गांव में थी।
दूसरे दिन वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। जानकारी करने पर ससुरालियों ने उसके चले जाने की बात कही थी। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद सुराग नहीं लग सका। मंगलवार की शाम संडीला क्षेत्र के बेनीगंज मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर स्थित बेहता नाले में एक शव पुलिस को पड़ा मिला था।
पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसे देखकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के पिता ने बेटे के ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
मृतक के दो बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।