फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The ashes are getting tired of the fire, efforts will have to be made to save the crop.

उपाय ऐसा कि आग लग भी जाए तो कम हो नुकसान

Thu, 28 Apr 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The ashes are getting tired of the fire, efforts will have to be made to save the crop.
फोटो-07- खेत में लगी आग फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। आग से अब तक जिले में 100 से अधिक किसानों की फसलें और गृहस्थी राख हो चुकी हैं। इसके बाद भी घटनाएं लगातार जारी हैं। आग अन्नदाताओं की आमदनी को राख करती जा रही है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग भी मान रहा है कि आम लोगों के सहयोग के बिना आगजनी और उससे होने वाले नुकसान को कम नहीं किया जा सकता। खासकर किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

विभाग के प्रतिनिधि किसानों को सुझाव भी दे रहे हैं कि फसल का ढेर एक जगह एकत्रित करने से बचें। ताकि आग लगे भी तो नुकसान कम हो। खेतों के ऊपर से विद्युत लाइन निकली हो, तो ज्यादा सावधानी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में अब तक 150 से अधिक आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें किसानों की फसल और उनके घर शामिल हैं। सरकार इन पीड़ित परिवारों और किसानों को लगभग एक करोड़ की आर्थिक मदद दे चुकी है।
वहीं प्रभावितों की संख्या भी 300 से ऊपर पहुंच चुकी है। जहां तक सरकारी आंकड़ों की बात करें तो फसलों का नुकसान 500-600 बीघा तक दर्ज होगा। जबकि सांडी, बेहटा गोकुल और हरपालपुर क्षेत्र में ही दो से चार ऐसी आगजनी की घटनाएं हुईं।
जहां 500 बीघा से ऊपर की फसल का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं आग से बचाव की बात करें तो जिला मुख्यालय को छोड़कर तहसीलों में मात्र एक-एक अग्निशमन का वाहन ही है।
ऐसे में जब भी एक ही समय में एक से अधिक स्थानों पर आग लगी है। दमकल की मदद समय से नहीं पहुंची। इसके चलते किसानों की फसलें जलकर खाक हो गईं। ऐसे में सीमित संसाधन होने के चलते घटनाओं से बचने के लिए खुद ही सुरक्षा व सतर्कता बरतनी होगी।
क्या करने होंगे उपाय
अग्निशमन अधिकारी एके श्रीवास्तव के अनुसार गेहूं की फसल की रखवाली को लेकर किसान विशेष सावधानी बरतें। कटी फसलों को बिजली की लाइन के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास और सड़कों के किनारे न एकत्रित करें। इससे काफी हद तक आग से बचाव हो सकता है।

तहसील - सदर
घटनाएं - 56
प्रभावित किसान - 111
फसल जली - 225 बीघा
कुल नुकसान - 17 लाख रुपये
तहसील - संडीला
घटनाएं 26
प्रभावित किसान 57
फसल जली 120 बीघा
कुल नुकसान 14 लाख रुपये
तहसील - बिलग्राम
घटनाएं 31
घर जले 54
फसल जली 50 बीघा
कुल नुकसान 25 लाख रुपये
तहसील - सवायजपुर
घटनाएं 27
फसल जली 64 किसानों की
घर जले 35
मवेशी जले 06
नुकसान 28 लाख
तहसील - शाहाबाद
इस वर्ष 166 किसानों की फसल जली है। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिन गांवों में किसानों की अधिक फसल का नुकसान हुआ है। उनमें नरसियामऊ, जसमई, खिरोना, चंदूपुर खैराई, धनवार, करावां, हरिपुर गांव शामिल हैं। अधिकतर स्थानों पर समय से अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंची। इसके चलते किसानों की फसल पूरी तरह से खाक हो गई। जिन स्थानों पर फसल बची है, वह किसानों ने निजी संसाधनों और अपने प्रयासों से बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed