फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Tappebaaz blew five thousand out of the pocket of the attendant

टप्पेबाज ने तीमारदार की जेब से 5000 उड़ाए

Sun, 19 Jun 2022 04:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Tappebaaz blew five thousand out of the pocket of the attendant
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में चोरी की वारदातें थम नहीं रहीं हैं। शनिवार रात एक टप्पेबाज ने तीमारदार को रैन बसेरा में सोने के बहाने ले जाकर जेब से पांच हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने सुबह अस्पताल प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साहिमपुर निवासी आशा गर्भवती है। प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की शाम परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया। उनके साथ महिला के चचेरे ससुर मूल नरायन भी आए थे।
विज्ञापन

मूल नरायन के मुताबिक रात में वह अस्पताल परिसर में अपने भाई दयाराम के साथ सो रहा था। इस दौरान रात 12 बजे के करीब आए एक युवक ने पत्नी के भर्ती होने के बात कही, गर्मी होने की बात कह कर वह उसे रैन बसेरे में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां लाइट बंद कर उसके साथ सो गया। देर रात आंख लगने पर मूल नरायन की पैंट की जेब से पांच हजार रुपये पार कर फरार हो गया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने सुरक्षा कर्मियों व अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed