फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Student dies due to electrocution

स्कूल में हैंडपंप में करंट उतरने से छात्रा की मौत

Tue, 05 Jul 2022 04:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Student dies due to electrocution
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के मांडर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर पानी पीते समय हैंडपंप में आ रहे करंट की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने विद्यालय के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मांडर निवासी गौरी (6) गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार को वह स्कूल में पढ़ने गई थी। स्कूल परिसर में लगे हैंडपंप में सबमर्सिबल पड़ा है।
विज्ञापन

मध्यावकाश होने पर खाना खाने के बाद गौरी हैंडपंप पर पीने पीने गई थी। इस दौरान हैंडपंप में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गई। गौरी को करंट की चपेट में आया देख बच्चों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने उसे किसी तरह से बचाया। इधर घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी स्कूल पहुंच गए। इसके बाद उसे लेकर बेहंदर सीएचसी पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता प्रशांत उर्फ विकास का आरोप है कि हैंडपंप में सबमर्सिबल का तार खुला था। विद्यालय के जिम्मेदारों ने तार को ठीक नहीं कराया।
इस कारण करंट लगने से बेटी जान चली गई। प्रधानाध्यापक उदयभान ने बताया कि मध्यावकाश होने पर बच्चे हैंडपंप पर पानी पीने गए थे। उन्हें तार काटे होने की जानकारी नहीं थी। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वर्जन
घटना संज्ञान में है। प्राथमिक तौर पर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - वीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed