फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,storm and rain,gave relief,traffic collapsed,due to falling of tree

आंधी और बारिश ने दी राहत, पेड़ गिरने से यातायात बाधित

Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,storm and rain,gave relief,traffic collapsed,due to falling of tree
हरदोई। मौसम ने बुधवार रात जबरदस्त करवट ली। दिन भर की तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बाद रात में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए।
विज्ञापन

इसके बाद तेज आंधी आई और ग्रामीण अंचलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी। वहीं किसानों ने ग्रीष्म कालीन इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया।
इससे इतर आंधी के दौरान लखनऊ हरदोई मार्ग पर कछौना क्षेत्र अंतर्गत कई जगह पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। जिससे घंटों आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने रास्ता खुलवाया। तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार शाम आंधी आने के बाद बारिश हुई। इससे गर्मी भरा मौसम खासा खुशनुमा हो गया। गर्मी कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया। बताया कि इस समय खेतों में गन्ना, पिपरमेंट, उर्द व मक्का आदि की फसलें खड़ी हैं। बारिश से इन सभी फसलों को लाभ पहुंचा है।
टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की शाम अचानक मौसम बदलने के बाद आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। गर्मी कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कछौना प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार रात आई तेज आंध व बारिश के दौरान ओले भी पड़े। इस दौरान आंधी के चलते कई जगह पेड़ उखड़ गए व कई जगह विद्युत पोल टूट गए।
जिससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे इतर लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर डबल नहर व तेवरी गांव के पास पेड़ टूट कर गिरने से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर वाहनों का आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed