{"_id":"628f72d0238c3a5e0d27a868","slug":"hardoi-news-son-in-law-s-brothers-were-beaten-by-in-laws-with-the-butt-of-arms-hardoi-news-knp6988866131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा पर भाइयों को असलहों की बट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा पर भाइयों को असलहों की बट से हमला
विज्ञापन
फोटो-24- घटनास्थल पर मौजूद हमलावर
- फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र भरखनी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर असलहों से लैस होकर आए ससुरालियों ने दामाद के भाइयों को असलहों की बट से पीटा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर ससुराली असलहे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। घटना में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भरखनी गांव निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के पास उसका ईंट भट्ठा है। गुरुवार दोपहर वह भाई अभिषेक के साथ भट्ठे पर बैठा था।
इस दौरान उसके छोटे भाई अतुल के ससुर शाहजहांपुर के अल्हागंज निवासी राजेश अपने बेटे अभिषेक, गोपाल, गोविंद के साथ राइफल व बंदूक लेकर आए। उन्होंने असलहों की बट से उन लोगों को पीटना शुरू कर दिया।
सिर में चोट लगने से वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण बचाने दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर असलहा छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर असलहों को कब्जे में लिया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भागने का प्रयास करते समय चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।