फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Smartphones distributed in 20 colleges

आर्यकन्या समेत जिले के 20 महाविद्यालयों में बंटे स्मार्टफोन

Mon, 18 Apr 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Smartphones distributed in 20 colleges
ोटो-03- शहर के आर्यकन्या महाविद्यालय में स्मार्टफोन पाने वाली छात्राओं के साथ राज्यमंत्री नितिन अ - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के आर्यकन्या महाविद्यालय समेत जिले के 20 महाविद्यालयों के स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन बांटे गए।
विज्ञापन

आर्यकन्या महाविद्यालय में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने छात्राओं को स्मार्ट फोन देकर उन्हें कॅरियर में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
कॉलेज की 309 छात्राओं को स्मार्टफोन मिले। वितरण कार्यक्रम में कॉलेज प्रधान मुकेेश अग्रवाल, प्रबंधक रामप्रकाश शुक्ला, जीडीसी के प्राचार्य नेत्रपाल सिंह, पीडी गजेंद्र, जायरा जैदी, नीता आर्या, डॉ.उमारानी श्रीवास्तव, डॉ. सरिता यादव, डॉ. अंजू, डॉ. श्वेता, डॉ. स्मृति सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

संडीला संवाद प्रतिनिधि के अनुसार डीजी योजना के तहत पदुम सिंह डिग्री कॉलेज मल्हेरा में संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने 250 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन का तोहफा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख कुं. वीरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख आरती गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह, डा.वेद मिश्रा, अमित गुप्ता, संजीत सिंह मोनू, प्रधान सालिकराम मौजूद रहे।
मल्लावां संवाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के निर्मल नगर गोसवा स्थित दिव्य कृपाल पीजी कॉलेज में विधायक आशीष सिंह आशू ने स्नातक के 775 छात्र छात्राओं स्मार्टफोन और परास्नातक के 183 छात्रों को टैबलेट वितरित किए।
यहां नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार चंद्रोल, प्राचार्य डा.जीएस यादव, प्रबंधक राकेश वर्मा, पूनेंद्र वर्मा, मनोज, अनिल, आशीष, अल्पना मौजूद रहे।
बिलग्राम संवाद प्रतिनिधि के अनुसार राधारानी श्रीकृष्ण शास्त्री महाविद्यालय मेें 78 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ अब्दुल हकीम खां, नोडल अधिकारी राम भरोसे, प्रधानाचार्य अनिल कुमार मौजूद रहे।
सवायजपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गौरखेड़ा स्थित महाराजा हरिश्चंद्र कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में 149 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किए गए।
इस दौरान नोडल अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, कॉलेज सचिव राहुल तिवारी, प्राचार्य भुवनेश कुमार, अजय पांडेय, देशराज, राघवेंद्र सिंह, रोहित पांडेय मौजूद रहे।
गोपामऊ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार रामभरोसे स्नातक महाविद्यालय मेें 31 छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राकेश कुमार, नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी, कालेज प्रबंधक रामहेत यादव, अध्यापक मो.सिद्दीक, ओम नरायण, बब्लू यादव, नीरज सिंह उपस्थित रहे।

हरपालपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार वीरांगना अवंती बाई लोधी डिग्री कॉलेज कनत्थुखेड़ा में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत मोलहनपुर के प्रधान रामलड़ैते लोधी, महाविद्यालय प्रबंधक एवं समाजसेवी यदुनंदन लाल वर्मा, अनिरुद्ध मित्र लोधी मौजूद रहे।

फोटो-04-शहर के आर्यकन्या महाविद्यालय के स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं

फोटो-04-शहर के आर्यकन्या महाविद्यालय के स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed